फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   वर्क परमिट की जगह व्यक्ति को थमा दिया टूरिस्ट वीजा

वर्क परमिट की जगह व्यक्ति को थमा दिया टूरिस्ट वीजा

Sat, 25 Nov 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
वर्क परमिट की जगह व्यक्ति को थमा दिया टूरिस्ट वीजा

विज्ञापन
वर्क परमिट की जगह व्यक्ति को थमा दिया टूरिस्ट वीजा
तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
यमुनानगर। जगाधरी के विजयनगर निवासी व्यक्ति ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को सिंगापुर का वर्क परमिट के बजाए उसे टूरिस्ट वीज थमा दिया। सिंगापुर भेजने के नाम पर व्यक्ति से आरोपियों ने पांच लाख 30 हजार रुपये की राशी भी ऐंठ ली। पीड़ित व्यक्ति ने सिंगापुर से वापस आने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

जिला अंबाला के गांव मन्नू माजरा निवासी सुल्तान सिंह थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात जगाधरी के विजयनगर निवासी अमर सिंह के साथ हुई। अमर सिंह ने उसे बताया कि वह अपने साथियों जिला कुरुक्षेत्र के गांव चकचानपुर निवासी मनीष व रादौर निवासी संजीव के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजना का काम करता है। वह उसे वर्क परमिट पर रोजगार के लिए सिंगापुर भेज देंगे। वह आरोपियों की बातों में आ गया और उन्हें सिंगापुर भेजने के नाम पर पांच जून 2016 को पांच लाख 30 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने कुछ दिन बाद सिंगापुर स्थित एक कंपनी मेें नौकरी के लिए भेज दिया। कंपनी में उसे सहायक ड्राइवर की नौकरी मिल गई, लेकिन सात दिन के बाद उसे कंपनी ने नौकरी से हटा दिया। सुल्तान सिंह ने बताया कि कंपनी में काम करने वाले लोगों ने उसका पासपोर्ट देखकर बताया कि वह एक माह के टूरिस्ट वीजा पर यहां आया हुआ है। इस पर सिंगापुर से अमर सिंह को फोन किया तो उसने एक माह का वीजा और बढ़वा दिया, लेकिन दो माह बाद उसे वापस आना पड़ा। उसने जब इस बारे आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर आरोपितों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से भी मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर परेशान होकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

वर्जन
मामले मे तीन आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एएसआई संतोष सिंह, जांच अधिकारी, थाना शहर जगाधरी पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed