{"_id":"5a1870ef4f1c1b78548bf15e","slug":"151155133210-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से लौट रहे किसान को गन प्वाइंट पर लूटने का प्रयास, कुछ नहीं मिला को गोली मार किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत से लौट रहे किसान को गन प्वाइंट पर लूटने का प्रयास, कुछ नहीं मिला को गोली मार किया घायल
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से लौट रहे किसान को गन प्वाइंट पर लूटने का प्रयास, कुछ नहीं मिला तो गोली मार किया घायल
तीन नकाबपोश बदमाशों ने आवर्धन नहर की पटरी पर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों पर किया केस दर्ज, जांच की शुरू
गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। आवर्धन नहर पांजूपुर की पटरी पर गुरुवार रात खेत से घर वापस घर लौट रहे किसान को गन प्वाइंट पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। जब किसान के पास से कुछ नहीं मिला तो बदमाश उसकी टांग में गोली मारकर भाग गए। किसान को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुराना हमीदा निवासी इरशाद के आवर्धन नहर पांजुपुर पुल के पास खेत है। गुरुवार शाम को वह काम से अपने खेतों में गया था। रात को करीब आठ बजे वह पैदल अपने खेतों से लौट रहा था। पांजुपुर पुल से नहर की पटरी किनारे एक कच्चा रास्ता हमीदा हैड पर आता है, जिसे गढी गुजरान रोड कहते है। उस रास्ते पर जब वह पैदल घर की ओर लौट रहे थे तो रास्ते में तीन नकाबपोश बाइक पर सवार होकर आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने उसे रोक लिया और गन प्वाइंट पर उसे लूटने लगे लेकिन किसान के पास कुछ नहीं था। जब बदमाशों को उसके पास से कुछ नहीं मिला तो बेखौफ बदमाशों ने किसान पर फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली उसकी टांग में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश वहां से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। तीनों बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। घायल इरशाद ने किसी तरह इसकी सूचना अपने घर पर दी। सूचना मिलने पर उसका भतीजा इनाम मौके पर पहुंचा। उसने अन्य लोगों की मदद से घायल इरशाद को ट्रामा सेंटर पहुंचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ट्रामा सेंटर में इरशाद की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जांच के दौरान पुलिस को मौके से गोली का कोई खोल बरामद नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वर्जन
केस दर्ज, जांच की जा रही है :
जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर गए थे। फोरेसिेंग टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। लेकिन मौके से फायर की हुई गोली के खोल नहीं मिलेे। आशंका है कि खोल या तो झाड़ियों में गिर गया या धुल मिट्टी में गुम हो गया। घायल के ब्यान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
फोटो : 30