{"_id":"5a1870ec4f1c1b193e8b4a9f","slug":"151155132810-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों से ताले तोड़ इंवर्टर व बैटरियां चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों से ताले तोड़ इंवर्टर व बैटरियां चोरी
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दुकानों से ताले तोड़ इंवर्टर व बैटरियां चोरी
सरस्वती नगर। गांव थाना छप्पर में गुरुवार रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ इंवर्टर की तीन बैटरियां चोरी कर ली। दुकान मालिक कुलदीप सैनी व अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों की बिजली के सामान की दुकान थाना छप्पर में आमने-सामने है। गुरुवार रात को वह अपनी दुकानें रोज की तरह बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो दोनों दूकानों के ताले टूटे थे। जबकि दुकानों के शटर डाउन थे। जब दुकानों को खोलकर देखा तो अमरजीत की दुकान से दो बैटरियां व कुलदीप की दुकान से एक इंवर्टर की बैटरी चोरी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।