फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   शादी समारोह में मनपसंद गाना लगाने को लेकर दो गुट में झगड़े के बाद चलीं तलवारें

शादी समारोह में मनपसंद गाना लगाने को लेकर दो गुट में झगड़े के बाद चलीं तलवारें

Sat, 25 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में मनपसंद गाना लगाने को लेकर दो गुट में झगड़े के बाद चलीं तलवारें

विज्ञापन
शादी समारोह में मनपसंद गाना लगाने को लेकर दो गुट में झगड़े के बाद चलीं तलवारें
चुहडपुरकलां में समारोह के दौरान उपजे विवाद को लोगों ने कराया शांत, फिर तिकोना चौक पर भिड़ गए दोनों गुट
झगडे़ में चार घायल, थाना छछरौली पुलिस ने अन्य चार को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
छछरौली। शादी समारोह में मनपसंद गाना लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि तलवार चली। झगडे़ में चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। झगड़ा पुरानी रंजिश को लेकर भी बताया जा रहा है। दो वर्ष पूर्व भी इसी तरह शादी समारोह में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
छछरौली के शहजादवाला निवासी अशोक के बेटे की शादी पर चुहडपुर कलां स्थित संगमेश्वर पैलेस में शुक्रवार को समारोह का आयोजन किया जा रहा था। दो साल पहले भी अशोक कुमार की बेटी की शादी में हरेवा निवासी संदीप व गुलाबनगर के कुछ लोगों की लड़ाई हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी इसी रंजिश के चलते दो गुटों में डीजे पर मनपसंद गाना लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान एक युवक ने गाली दे दी, जिस पर दोनों गुटों में तलवारें खींच गई, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत करवा दिया। लेकिन देर शाम गुलाबनगर के दर्जनों युवकों ने हरेवा निवासी संदीप समेत उसके साथियों को छछरौली के तिकोना चौक पर घेर लिया। दोनों गुटों की झड़प में एक युवक ने तलवार से भी वार किया और इस बीच दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों पक्षों को अलग किया और पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल संदीप को उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन:::
सूचना मिली थी कि छछरौली के तिकोना चौक पर कुछ लोग लड़ रहे हैं। इस पर मौके पर जाकर देखा तो हरेवा निवासी संदीप कुमार को गंभीर चोटें लगी हुई थी, जिसे घायलावस्था में ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। मौके से चार युवकों को हिरासत में भी लिया गया है। उन से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed