फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रेलवे स्टेशन चौक के नजदीक अर्धनग्र पड़ा मिला व्यक्ति का शव

रेलवे स्टेशन चौक के नजदीक अर्धनग्र पड़ा मिला व्यक्ति का शव

Fri, 24 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन चौक के नजदीक अर्धनग्र पड़ा मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन चौक के नजदीक अर्धनग्र पड़ा मिला व्यक्ति का शव
ठंड लगने से मौत होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रेलवे स्टेशन चौक के नजदीक से गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव अर्धनग्र अवस्था में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ठंड लगने या किसी बीमारी से हुई है। शिनाख्त न होने पर शहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुवार सुबह सूचना आई थी कि रेलवे स्टेशन चौक के नजदीक एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा है। सूचना पाते ही थाना शहर पुलिस के एसआई हुकम सिंह व एचसी परमवीर सिंह रेलवे स्टेशन चौक पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक के पास केवल एक कंबल पड़ा मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई परंतु उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ठंड लगने से हुई।

नोट : पहले भेजी गई नेशनल हाईवे किनारे के शव की खबर इनसर्ट की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed