फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   चचेरे भाई पर था पत्नी से संबंध होने का शक

चचेरे भाई पर था पत्नी से संबंध होने का शक

Sat, 21 Oct 2017 01:18 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
चचेरे भाई पर था पत्नी से संबंध होने का शक
चचेरे भाई पर था पत्नी से संबंध होने का शक
विज्ञापन

- बच्चे की हत्या में सामने आ रहे कई कारण, रिमांड के दौरान हो सकता है खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
बताया जा रहा है कि मृतक के पिता अमरजीत सिंह व राहुल की बहुत पुरानी रंजिश थी। लेकिन अब दोनों सगे भाइयों की तरह रहते थे। हालांकि परिजन हत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। लेकिन कॉलोनीवासी बच्चे की हत्या का कारण अमरजीत व राहुल के बीच पुरानी रंजिश बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना था कि राहुल को शक था कि उसकी पत्नी व अमरजीत के बीच अवैध संबंध थे। इसलिए उसने उसके बेटे की हत्या की। हालांकि पुलिस पूछताछ के बाद ही हत्या का कारण बताने की बात कह रही है।

पल भर में मातम में बदली दिवाली की खुशियां
यतिन अमरजीत का इकलौता बेटा था। उसकी एक लड़की भी है। अमरजीत के परिवार में गुरुवार को दिवाली के दिन खुशी का माहौल था। दोनों बच्चे व परिवार के लोग खुशियों में मशगूल थे। सुबह के समय आरोपी राहुल भी परिवार के साथ मंदिर में पूजा करने गया था। यतिन सबका लाडला था। वह आरोपी राहुल के साथ भी खेलता रहता था। इसलिए उसके परिजनों को राहुल पर कोई शक नहीं हुआ। जब यतिन के शव को देखा तो दीवाली की खुशियां पल भर में गम में बदल गई।
विज्ञापन


अमरजीत ने ही कराई थी राहुल की शादी
परिजनों के अनुसार आरोपी राहुल अमरजीत के घर पर बने चौबारे में ही रहता था। कुछ माह पहले अमरजीत ने ही उसकी शादी करवाई थी और उसके विवाह का खर्च स्वयं किया था। अमरजीत एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करना है। परिजनों के अनुसार अमरजीत ने राहुल को फैक्ट्री में काम भी दिलाया था। बावजूद इसके राहुल ने उसी के बेटे की हत्या कर उसकी पीठ में छुरा घोंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने बच्चे की हत्या क्यों की। इसका खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में बच्चे की हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा।
- डॉ. सुनील रावत, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed