फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सफीलपुर में शावकों संग दिखी मादा तेंदुआ, दहशत

सफीलपुर में शावकों संग दिखी मादा तेंदुआ, दहशत

Mon, 16 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सफीलपुर में शावकों संग दिखी मादा तेंदुआ, दहशत
सफीलपुर में शावकों संग दिखी मादा तेंदुआ, दहशत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। घाड़ क्षेत्र के गांव सफीलपुर में रविवार सुबह धान के एक खेत में ग्रामीणों ने दो शावकों संग मादा तेंदुआ देखा। जल्द ही यह खबर पूरे गांव में फैल गई। लोगों ने इसकी खबर सरपंच को दी और सरपंच ने पुलिस, वन विभाग और वन्य जीव प्राणी विभाग के अफसरों को सूचना दी। इस पर पहुंची वन्य जीव प्राणी विभाग के डीएफओ शिव सिंह रावत, एएसआई राजींद्र सिंह, एचसी दलजीत सिंह, वन विभाग से संजीव कुमार, सुरेंद्र, मुकंदी, वाइल्ड लाइफ के राजपाल की टीम ने ग्रामीणों संग तकरीबन चार घंटे तक सर्च अभियान चलाया। इस दरम्यान टीम को कुछ स्थानों पर तेंदुए के पग चिह्न दिखाई दिए हैं। ग्रामीण राम कुमार सैनी ने बताया कि उसके धान के खेत में मजदूर धान काटने का कार्य कर रहे थे। सुबह जब वह खेत में गए तो उन्होंने दो शावकों के साथ मादा तेंदुए को देखा।
इधर, गांव पहुंचे डीएफओ रावत का कहना है कि ग्रामीणों से बातचीत के आधार पर कह सकते हैं मादा तेंदुए के शावकों की उम्र करीब 3 माह तक हो सकती है। इस स्थिति में शावक होशियार हो जाता है और मादा तेंदुए के पीछे नहीं चलता। मादा तेंदुए को ही उसकी रक्षा के लिए उसके पीछे चलना पड़ता है। शावक की रक्षा के लिए मादा तेंदुआ आदमी पर हमला भी कर सकती है, जबकि उसके शावक हमला नहीं कर सकते।
विज्ञापन

डीएफओ बोले- अलर्ट रहें, अकेले खेतों की ओर न जाएं
डीएफओ का कहना है कि, खेतों में धान की कटाई चल रही है, खेत खाली हो रहे हैं, इसलिए मादा तेंदुआ शावकों को लेकर जंगल में जाना चाहती होगी, लेकिन शावक उसके साथ नहीं चलते तो मजबूरन उसे खेतों में ही छिपना पड़ रह होगा। कुछ दिन बाद शावक और होशियार हो जाएंगे तो मादा तेंदुए के पीछे चलने लग जाएंगे। इसके बाद वह उन्हें लेकर सुरक्षित स्थान पर जंगल में निकल जाएगी, मगर अलर्ट रहने की जरूरत है। डीएफओ रावत का कहना है कि, रात और अलसुबह अंधेरे में अकेले खेतों की ओर न निकलें, हाथ में लाठी और टार्च लेकर ही निकलें। साथ ही आवाज करते हुए चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed