फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ट्रकों का कहर, दीवाली से सप्ताह पहले दो घरों के चिराग बुझे, सैर कर रहे दुकानदार को कुचला

ट्रकों का कहर, दीवाली से सप्ताह पहले दो घरों के चिराग बुझे, सैर कर रहे दुकानदार को कुचला

Fri, 13 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रकों का कहर, दीवाली से सप्ताह पहले दो घरों के चिराग बुझे, सैर कर रहे दुकानदार को कुचला
ट्रकों का कहर, दीवाली से सप्ताह पहले दो घरों के चिराग बुझे, सैर कर रहे दुकानदार को कुचला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। खनन शुरू होने के बाद से जिले में सड़क हादसों का ग्राफ तेज गति से बढ़ रहा है। खनन सामग्री लेकर जा रहे ट्रक व डंपर चालक सड़कों पर बेपरवाह होकर दौड़ रहे है। ऐसे में सड़कों पर हादसे होना आम बात हो रही है। रोजाना कहीं ने कहीं ट्रकों के नीचे कुचले जाने से लोगों की जान जा रही है। लेकिन प्रशासन का इन पर अंकुश लगाने में नाकामयाब है। जिले की सड़कों पर तेज रफ्तार व लापरवाहीं से चल रहे ट्रक व डंपर की चपेट में आने से दो सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। हरनौल रोड पर भूतमाजरा के नजदीक डंपर की चपेट में आने दो युवकों की जान चली गई। दोनों युवक अपने घरों के इकलौते चिराग थे। वहीं, सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर बुबका चौक के नजदीक सैर कर रहे अधेड़ व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। इनके अलावा पांसरा फाटक के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
डंपर की टक्कर से बुझे दो घरों के चिराग
कैंप की लक्ष्मी नगर निवासी रजत (18) व वीना नगर निवासी सोनू (32) आपस में चाचा भतीजा थे। दोनों चांदपुर के नजदीक कबाड़ी की दुकान चलाते थे। सोनू जहां चार बहनों का इकलौता भाई था, वहीं रजत एक बहन का इकलौता भाई था। गुरुवार अलसुबह दोनों काम के सिलसिले से गांव अंटावा में गए थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे दोनों एक बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। जब वे हरनौल रोड पर गांव भूतमाजरा के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे थर्मल की राख से भरे एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रजत गंभीर रूप से घायल हो गई। डंपर चालक मौके पर डंपर छोड़ फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सोनू की मौत होने की पुष्टि की, वहीं रजत को उपचार दिया गया। कुछ देर बाद रजत ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औसतन एक व्यक्ति की रोजाना हो रही मौत
खनन खुलने के बाद जिले की सड़कों पर रोजाना ट्रकों व डंपरों के कारण हादसे हो रहे है। रोजाना कोई न कोई व्यक्ति इनका शिकार हो रहा है। आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो माहभर में 25 से अधिक लोगों की जान सड़क हादसों में जा चुकी है। सबसे अधिक हादसे ट्रक व डंपरों के कारण हुए है। जिसके चलते लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज, जल्द होगा आरोपी गिरफ्तार : एसएचओ
थाना सदर यमुनानगर प्रभारी गुरमेल सिंह का कहना है कि भूतमाजरा के नजदीक हुए हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। आरोपी डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ट्रक ने सैर कर रहे अधेड़ को कुचला, गुस्साएं लोगों ने चालक को पीटा
यमुनानगर/रादौर। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर बुबका चौक के पास गुरुवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे सैर करके पत्नी के साथ वापस लौट रहे रादौर निवासी कृष्णलाल (50) को एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए कुचल डाला। जिससे कृष्णलाल की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही उसकी पत्नी व एक अन्य दंपति ट्रक की चपेट में आने से बच गए। दुर्घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने ट्रक चालक को जमकर पीटा और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक कृष्णलाल के बेटे शैंकी व राहुल ने बताया उसके पिता कृष्णलाल पिछले कई वर्षों से अपने दोस्त सुमन सेतिया के साथ बुबका रोड पर सुबह की सैर करने जाया करते थे। गुरुवार की सुबह उसके पिता कृष्णलाल, माता ऊषा रानी, दोस्त सुमन सेतिया व उसकी पत्नी बुबका रोड से सैर करके वापस घर लौट रहे थे। लगभग साढ़े पांच बजे बुबका चौक पर एक ट्रक चालक ने अचानक ट्रक को बैक करना शुरू कर दिया। जिस कारण उसके पिता कृष्णलाल ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक चालक की लापरवाही के कारण उसके पिता की मौत हो गई।
कुछ दिन पहले ही हुई थी बेटे की शादी, घर में था खुशियों का माहौल
राहुल ने बताया कि 30 सितंबर को उसके भाई शैंकी की शादी थी। जिस कारण घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन सड़क दुर्घटना में उसके पिता की मौत होने पर घर में आई खुशियां मातम में बदल गई है। उसके पिता कृष्णलाल अनाजमंडी रोड पर महालक्ष्मी स्टोर के नाम से दुकान चलाते थे। उधर, दुकानदार कृष्णलाल की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रधान अमित कंबोज व अन्य दुकानदारों ने गहरा शोक जताया।
कस्बे में पार्क होता तो शायद नहीं जाती कृष्णलाल की जान
कस्बा रादौर में परिवार व दोस्तों के साथ सड़क पर सैर करने निकला दुकानदार कृष्णलाल सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। कस्बा रादौर में कोई पार्क नहीं है। इसलिए रादौर के लोग बापौली रोड, बुबका रोड, रादौरी रोड, धौलरा रोड, बकाना रोड, जठलाना रोड, पावर हाऊस रोड पर हाथों में डंडे लेकर सैर करते है। कस्बें में पार्क न होने के कारण सुबह व शाम के समय सैकड़ों महिलाएं पुरुष, बच्चे सड़कों पर ही सैर करते है। कस्बे के लोग दशकों से रादौर में हर सरकार से पार्क बनवाने की मांग करते आ रहे है। लेकिन किसी भी सरकार ने उनकी इस मांग को अभी तक पुरा नहीं किया है। जिस कारण कस्बें के लोग जान जोखिम में डालकर सड़कों पर सैर करने के लिए मजबूर है। शुक्रवार को कृष्णलाल नामक दुकानदार सड़क पर सैर करते हुए दुर्घटना का शिकार हुआ। रादौर नगर पालिका के सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि नपा की ओर से बस स्टैंड के पास जल्द पार्क बनाया जाएगा। पार्क बनाने के लिए सरकार से ग्रांट मिल चुकी है। पार्क बनाने के लिए टेंडर हो चुका है। इसी महीने पार्क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद स्थानीय लोगों को सैर करने के लिए सड़कों पर नहंीं भटकना पडे़गा।

चलती ट्रेन से गिरा व्यक्ति, मौत
यमुनानगर। रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि जगाधरी-यमुनानगर रेलवे स्टेशन व कलानौर रेलवे स्टेशन के बीच पांसरा फाटक के पास किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि रेलवे लाइनों के नजदीक करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। प्राथमिक जांच में पता चला कि व्यक्ति की मौत चलती ट्रेन से गिरने पर हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसकी तलाशी ली। लेकिन उसके पास से कोई भी ऐसे कागजात नहीं मिले, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। व्यक्ति ने काली पेंट व नीला सफेद कमीज पहना हुआ था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed