{"_id":"59d293924f1c1ba0538b56d1","slug":"15069726124-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाईवुड फैक्ट्री में वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाईवुड फैक्ट्री में वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लाइवुड फैक्ट्री में वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
फैक्ट्री संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दामला स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री में प्लाईवुड उठाने वाले वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर महिला के परिजन व ग्रामीण फैक्ट्री में पहुंचे। लेकिन यहां महिला के न मिलने पर परिजन व ग्रामीण ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। परिजनों ने फैक्ट्री संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बहस की। जिससे फैक्ट्री संचालक पक्ष व मृतक महिला पक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।
दामला निवासी सोमनाथ ने बताया कि उसकी पत्नी संतोष दामला में ही एक प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करती थी। सोमवार करीब 12 बजे फैक्ट्री में काम करते समय उसकी पत्नी के ऊपर से प्लाइवुड उठाने वाला वाहन गुजर गया। हादसे के बाद आसपास के मजदूरों ने उसे यमुनानगर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है कि यह हादसा फैक्ट्री संचालकों की लापरवाही से हुआ है। जो वाहन एक कर्मचारी चला रहा था उसके पास लाइसेंस भी नहीं था। उनका कहना है कि फैक्ट्री संचालक द्वारा उनकी पत्नी का ईएसआई कार्ड भी नहीं बनाया हुआ था। उनका फैक्ट्री में शोषण चल रहा था। उधर, फैक्ट्री मैनेजर निर्मल कुमार का कहना है कि वाहन चला रहे कर्मचारी की गलती से हादसा हुआ है। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनकी मृतका के परिवार के साथ सहानुभूति है, उनकी हर संभव मदद की जाएगी। थाना सदर एसएचओ गुरमेल सिंह का कहना है कि महिला के परिजनों के बयान लिए जा रहे है। ब्यानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।