{"_id":"59cbf9684f1c1b6e548b4c55","slug":"150653992314-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम प्रथम की छात्रा ने रेलवे कर्मी पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीकॉम प्रथम की छात्रा ने रेलवे कर्मी पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
‘रेलवेकर्मी ने बी.कॉम की छात्रा से किया दुष्कर्म’
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के निजी कॉलेज में पढ़ने वाली बीकॉम प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने रेलवे वर्कशॉप में नौकरी करने वाले एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा यूपी के शामली जिले की रहने वाली है। पीड़ित छात्रा ने यह शिकायत महिला पुलिस थाने में की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
उत्तर प्रदेश के जिला शामली की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा ने महिला पुलिस को बताया कि वह शहर के एक निजी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ रही है। इसके परिवार वालों ने उसे कॉलेज में हॉस्टल दिलाया हुआ था। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात उसे पहले से जानने वाले उत्तर प्रदेश के जिला बड़ौत निवासी एक युवक से हुई। आरोपी युवक यहां रेलवे वर्कशॉप में नौकरी करता है और वर्कशॉप कालोनी में उसे सरकारी क्वार्टर मिला हुआ है। छात्रा ने बताया कि आरोपी युवक ने उसे हॉस्टल छोड़कर पीजी में रहने की सलाह दी। युवती उसकी बातों में आ गई, इस दौरान आरोपी ने उसे पीजी दिलवा दिया। आरोप है कि, इसके बाद युवक अगस्त में उसे अपने क्वार्टर पर ले गया। जहां पर आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी युवक ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे उसके पीजी में छोड़कर चला गया। आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने इस बारे में डर के कारण किसी को नहीं बताया। मगर उसके बाद से आरोपी युवक उसे परेशान कर रहा है। उसने परेशान होकर घटना की सूचना महिला पुलिस थाने में दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। महिला थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।