फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खैर तस्करों से पकड़ी तीन लाख की खैर

खैर तस्करों से पकड़ी तीन लाख की खैर

Sat, 02 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खैर तस्करों से पकड़ी तीन लाख की खैर
तस्करों से पकड़ी तीन लाख की खैर, 13 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। वन विभाग की टीम ने खिजराबाद क्षेत्र के गांव फैजपुर के नजदीक से करीब 60 क्विंटल खैर की लकड़ी से भरा कैंटर पकड़ा है। आरोपी खैर तस्कर भागने में कामयाब रहे। पकड़ी गई खैर की कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद 13 खैर तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वन राजिक अधिकारी कुलदीप सिंह ने खिजराबाद पुलिस को बताया कि 31 अगस्त को उसे सूचना मिली थी कि गांव फैजपुर के नजदीक जंगल से तस्कर खैर की लकड़ी चोरी कर बाजार में बेचने के लिए कैंटर में भर रहे हैं। सूचना पर टीम का गठन कर संबंधित स्थान पर दबिश दी गई। इस दौरान वन विभाग की टीम को आता देखकर आरोपी तस्कर लकड़ी से भरे कैंटर को मौके पर छोड़कर भाग गए। इस पर उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खैर की लड़की से भरे कैंटर को कब्जे में ले लिया। खैर की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। जांच के दौरान मौके से भागे तस्करों की पहचान गांव फैजपुर निवासी मुंशी, राकिब, नागल पत्ती निवासी आरीफ, फैजपुर निवासी राहुल, मोहम्मद, मुस्तकीन, इरसाद, ताज मोहम्मद, समीम, आशिक, रिजवान, शमशाद व नौशाद के रूप में हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed