{"_id":"59a9b0994f1c1b02278b4c32","slug":"15042930277-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग करने जा रही महिला के हाथ से बाइक सवार युवकों ने झपटा एंड्रॉयड मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉपिंग करने जा रही महिला के हाथ से बाइक सवार युवकों ने झपटा एंड्रॉयड मोबाइल
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉपिंग करने जा रही महिला का मोबाइल छीन ले गए झपट्टामार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के मधु रोड पर एक शोरूम के पास बाइक सवार दो युवक महिला के हाथ से मोबाइल झपटकर भाग गए। वारदात के समय महिला बाजार में शॉपिंग करने के लिए जा रही थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ईश्वर नगर कॉलोनी जगाधरी निवासी हिमानी वर्मा ने शहर यमुनानगर पुलिस को बताया कि वह सोमवार को वह शॉपिंग करने के लिए यमुनानगर आ रही थी। वह मधु रोड पर पैदल ही जा रही थी इसी दौरान उसके पास उसकी दोस्त का फोन आ गया। वह बातचीत करते हुए जा रही थी कि इस बीच मोबाइल कंपनी के शोरूम के पास पीछे से बाइक से आए दो युवकों में से एक ने मोबाइल झपट लिया। इसके बाद आरोपी युवक भाग गए। उसने शोर मचाया, लोगों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पीड़िता ने बताया कि फोन की कीमत नौ हजार रुपये थी।