{"_id":"59a3179f4f1c1bb3488b4775","slug":"15038606411-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड जेल सुपरिडेंट की बेटी से बाइक सवार दो युवकों ने झपटा पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड जेल सुपरिडेंट की बेटी से बाइक सवार दो युवकों ने झपटा पर्स
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से बाइक सवार दो युवकों ने झपटा पर्स
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सरोजनी कॉलोनी के सरनी चौक के मोड़ पर बाइक सवार दो झपटमार बेटे संग बाजार से लौट रही एक महिला से पर्स छीन ले गए। पीड़िता के मुताबिक पर्स में आईफोन और 11 हजार रुपये बताए जा रहे हैं। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों झपटमार एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के बयान लिए और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है।
सरोजनी कॉलोनी फेज-वन निवासी सुरेंद्र कुमार छिब्बर जेल के सुपरिटेंडेंट पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। छिब्बर ने बताया कि शनिवार देर शाम करीब आठ बजे उसकी बेटी सोनिया पुरी अपने 12 वर्षीय बेटे गौरव के साथ बाजार गई थी। नेहरू पार्क के नजदीक एक दुकान से पिज्जा खरीदने के बाद उन्हें घर आने के लिए कोई रिक्शा नहीं मिला तो मां-बेटे वहां से पैदल ही घर की तरफ चल पड़े। जब वे सरनी चौक के मोड़ से सरोजनी कॉलोनी की तरफ मुड़ने लगे तो पीछे से बिना नंबर की बाइक पर दो युवक आ गए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसकी बेटी के कंधे पर टंगा हुआ पर्स झपट लिया। पर्स झपटने के साथ ही उसकी बेटी सड़क पर गिर गई और पर्स के साथ घसीटती हुई काफी आगे तक चली गई, लेकिन आरोपी पर्स छीन कर वहां से भागने में कामयाब हो गए। उसकी बेटी और दोहते ने शोर मचाया और उन्हें पकड़ने की कोशिश की, मगर लुटेरे भाग गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना उन्हें दी। वह मौके पर पहुंचे और बेटी से पूरी जानकारी ली। उन्होंने इसकी सूचना शहर पुलिस को दी। सोनिया ने बताया कि पर्स में उसका करीब 70 हजार रुपये का आईफोन और 11 हजार रुपये नकदी थी।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी
पर्स छीनने वाले दोनों आरोपी सरनी चौक से पहले एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। दोनों आरोपियों ने मुंह पर रुमाल बांधा है और बाइक से सरनी चौक की तरफ जाते हुए नजर आए। सोनिया ने कैमरे की फुटेज देख दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
नेहरू पार्क से रेकी कर रहे थे झपटमार
सोनिया ने बताया कि जिन बाइक सवार युवकों ने उसका पर्स छीना। वे नेहरू पार्क के पास से उसकी रेकी कर रही थी। आरोपियों को उसने पिज्जा खरीदते हुए देखा था, लेकिन उसने आम युवक समझ कर उनसे कोई पूछताछ नहीं की।
सरनी चौक पर पर्स झपटने की सूचना पर वे रात को ही मौके पर गए थे। दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - एएसआई दल सिंह, जांच अधिकारी, थाना शहर यमुनानगर।