{"_id":"59a3179d4f1c1b6f178b4a1d","slug":"15038606398-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियारों के साथ सीआईए पुलिस ने दो युवक किए गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियारों के साथ सीआईए पुलिस ने दो युवक किए गिरफ्तार
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अवैध हथियार संग दो युवक किए गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सीआईए-टू की टीम ने दो देसी पिस्टलों और जिंदा कारतूस के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक ने पिस्टल 50 हजार के इनामी बदमाश टिंकू कांबोज से खरीदी थी। आरोपी टिंकू इन दिनों जेल में बंद है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया।
सीआईए-टू के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बुड़िया चौक के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है, जो किसी भी वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना पर सब इंस्पेक्टर मोहन लाल के नेतृत्व में अशोक राठी, कुलदीप की टीम पहुंची तो तलाशी में आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी की पहचान जगाधरी के राजन वाली गली निवासी हिमांशु के नाम से हुई। संदीप ने बताया कि दूसरे आरोपी को हमीदा हैड से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी की पहचान पुराना हमीदा निवासी तसावुर उर्फ गंजा के नाम से हुई। द
इनामी बदमाश को भी प्रोडेक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस
इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी हिमांशु से जब पूछताछ की गई, तो आरोपी ने बताया कि उसने ये पिस्टल जोहड़ीपुरा निवासी टिंकू कांबोज से खरीदी थी। टिंकू 50 हजार का इनामी बदमाश है और लंबे समय के बाद वह फरार चल रहा था। कुछ दिन पहले अपहरण के मामले में टिंकू कांबोज को गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस उसे जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर आएगी। ताकि पता चल सके कि आरोपी ने जो पिस्टल हिमांशू को दी थी, वह उसने कहां से खरीदी गई थी।