{"_id":"599dd7c74f1c1b715f8b47ad","slug":"150351664011-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ हजार में कर रही थी गर्भपात, पीएनडीटी की टीम ने रंगे हाथ दाई को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ हजार में कर रही थी गर्भपात, पीएनडीटी की टीम ने रंगे हाथ दाई को दबोचा
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ हजार में कर रही थी गर्भपात, पीएनडीटी की टीम ने दाई को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर की चौधरी कॉलोनी में बुधवार को पीएनडीटी की टीम ने दबिश देकर एक दाई को गर्भपात करते हुए पकड़ लिया। गर्भपात के लिए आठ हजार रुपये की मांग की गई थी। टीम की ओर से भेजी गई महिला का गर्भपात करने के लिए दाई ने सोफे पर लेटाया था और गर्भपात में प्रयोग करने वाले सर्जिकल उपकरण मौके पर थे। पुलिस ने आरोपी दाई के खिलाफ पीएनडीटी इंचार्ज की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीएनडीटी के नोडल आफिसर डा. सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चौधरी कॉलोनी में 75 वर्षीय दाई कमला गर्भपात करती है। सूचना पर उनके नेतृत्व में टीम तैयार की गई। टीम में उनके साथ डा. सुशीला और सीडीपीओ प्रवीन छाबड़ा को भी शामिल किया। उन्होंने आरोपी दाई को पकड़ने की योजना बनाई। योजना के तहत एक महिला को गर्भपात कराने के लिए भेजा गया। महिला मंगलवार को दाई के पास गई, तब दाई ने उसकी जांच कर उसे बुधवार को आने का समय दिया और गर्भपात पर आठ हजार रुपये का खर्च आने की बात कही। महिला ने दो हजार रुपये एडवांस में दाई को दे दिए। योजना के तहत बुधवार को महिला दाई के पास गई। उसने दाई को छह हजार रुपये दिए और गर्भपात कराने की बात कही। दाई ने उसका गर्भपात कराने के लिए उसे सोफे पर लेटा दिया और गर्भपात से संबंधित दवाइयां और उपकरण तैयार कर लिए। इसी दौरान इशारा पाकर पीएनडीटी की टीम ने दबिश देकर दाई को दबोच लिया। आरोपी महिला के पास से रुपये भी बरामद कर लिए गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रामपुरा चौकी इंचार्ज जय किशन व एएसआई ओम प्रकाश भी पहुंच गए। देर शाम पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली।
दाई बोली 12 साल से कर रही हूं काम
गर्भपात करने की आरोपी दाई ने बताया कि वह 12 वर्ष से यह काम कर रही है। सख्ती होने के कारण पिछले एक साल से कम काम कर रही थी। उसने यह भी बताया कि यह काम उसने शहर के तीन निजी अस्पतालों में सीखा है। पीएनडीटी की मुताबिक तीन अस्पतालों में पूर्व में रेड डाली जा चुकी है। बुजुर्ग दाई का कहना है कि दो सौ से आठ सौ रुपये तक में वह इस काम को कर देती थी। बुधवार को यह पहला केस आया है जो आठ हजार रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन
नाली और बाथरूम में बहा देती थी भ्रूण
पूछताछ में दाई ने बताया कि कि भ्रूण को नाली में बहा देती थी। यदि ब्लीडिंग हो जाए तो घर के बाथरूम का भी प्रयोग कर लेती थी। इस दौरान टीम ने 20 से अधिक यंत्र मौके से बरामद किए गए। एक उपकरण पर खून लगा था जिसे मौके पर ही सील कर दिया गया। वहीं टीम कों गर्भपात में इस्तेमाल होने वाले कई और उपकरण भी मिले। एचआर सिरिंज भी टीम को मिली है। जिसका प्रयोग एमटीपी के लिए ही किया जाता है।