फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   भैंसों के लिए लोन कराने के नाम पर आठ महिलाओं से हड़पे 76 हजार

भैंसों के लिए लोन कराने के नाम पर आठ महिलाओं से हड़पे 76 हजार

Thu, 24 Aug 2017 01:05 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
भैंसों के लिए लोन कराने के नाम पर आठ महिलाओं से हड़पे 76 हजार
भैंसों के लिए लोन के नाम पर आठ महिलाओं से हड़पे 56 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। छछरौली के गांव गनौली में रिश्तेदारी में साढौरा के गांव ढलौर से आए एक व्यक्ति ने कुछ महिलाओं को बैंक से भैंसों के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर 56 हजार रुपये हड़प लिए। एक साल तक आरोपी ने महिलाओं का कोई लोन पास नहीं कराया तो महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है।

गांव गनौला निवासी आमना ने छछरौली पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले गांव ढलौर निवासी गुरमीत सिंह उनके गांव में रिश्तेदारी में आया था। आरोप है कि, उसने बताया कि उसकी बैंक के अधिकारियों से जान-पहचान है। वह भैसों के लिए ऋण (लोन) करा सकता है। वहीं उनके पास जो भैंस हैं उनके नाम पर भी लोन हो सकता है। उसने महिलाओं को विश्वास दिलाया कि 31 मार्च तक उन्हें लोन दे दिया जाएगा। गांव की आठ महिलाओं ने आरोपी से लोन कराने के लिए कहा। आरोप है कि, इसके बाद उन्होंने आरोपी को किस्तें देनी शुरू कर दी। पांच महिलाओं से आरोपी ने दस-दस हजार रुपये और तीन महिलाओं ने दो दो हजार रुपये दे दिए। लेकिन 31 मार्च बीतने के बाद भी जब उन्हें लोन का पैसा नहीं मिला तो उन्होंने आरोपी के फोन पर संपर्क किया, लेकिन आरोपी का फोन बंद आया। इस पर रिश्तेदार से संपर्क कर आरोपी को गांव में बुलाया गया। महिलाओं का कहना है कि आरोपी ने उन्हें दो माह में लोन का पैसा दिलाने का आश्वासन दिया और कहा कि यदि लोन नहीं मिला तो वे उसके खिलाफ कार्रवाई करा सकती हैं, लेकिन दो माह बीत जाने पर भी आरोपी ने उन्हें लोन का पैसा नहीं दिलाया। इस पर उन्होंने छछरौली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में आरोपी गुरमीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed