{"_id":"599b2e564f1c1b79098b4923","slug":"150334218920-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगपुर में ग्रामीणों ने फूंका शराब का ठेका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोगपुर में ग्रामीणों ने फूंका शराब का ठेका
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगपुर में ग्रामीणों ने फूंका शराब का ठेका
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर में स्थित ठेके पर पहले गांव कनालसी के युवक ने हंगामा किया, बाद में युवक के परिजन और अन्य ग्रामीणों ने कारिंदों से मारपीट की और ठेके में आग लगा दी। आरोप है कि लोगों ने कारिंदों को पीटा और तोड़फोड़ भी की। इस मामले को लेकर ठेकेदार का कहना है कि, शराब पर छूट न देने को लेकर विवाद हुआ तो परिजनों का कहना है कि कारिंदे बच्चों को शराब पिला रहे हैं। ठेकेदार का कहना है कि आग लगने से ठेके में रखी करीब 17 हजार रुपये और शराब की बोतलें जलकर राख हो र्गइं। बुड़िया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। सोमवार को फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए दर्जनभर के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है।
शराब ठेकेदार प्रदीप कुमार ने बताया कि उसका गांव भोगपुर में अंग्रेजी और देसी शराब का ठेका है। ठेके पर दीपक व बिंद्र कारिंदे लगे हुए हैं। रविवार रात को गांव कनालसी निवासी सुमित ठेके पर शराब खरीदने आया। युवक ने कारिंदों से शराब में छूट देने की मांग की लेकिन कारिंदे ने शराब में छूट देने से साफ मना कर दिया। उस वक्त गुस्से में युवक गाली-गलौज करते हुए वापस चला गया। आरोपी सुमित के चले जाने के कुछ देर बाद दस-12 अन्य लोग पहुंच गए। इसमें सुमित के परिजनों ने आरोप लगाया की ठेके का कारिंदा उनके बच्चों को शराब पिलाता है। बच्चे शराब पीकर घर में हंगामा करते है। इसी बात को लेकर लोगों की कारिंदे से बहस हो गई। इससे खफा लोगों ने ठेके में जमकर तोड़फोड़ की और शराब की बोतलों को तोड़ दिया, तभी गुस्से में लोगों ने शराब के ठेके को आग लगा दी। आग लगने से शराब के ठेके में रखी सारी शराब व करीब 17 हजार रुपये की नगदी जल गई। गांव के अन्य लोग भी ठेके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। ठेकेदार ने बताया कि आग लगने से उसको लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना पर थाना प्रभारी सुनील पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार की शिकायत ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में कनालसी निवासी सुमित, रवि, राजू, काला का नामजद करते हुए एक दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोगपुर गांव में ठेके में आग लगाने की सूचना पर वे मौके पर गए थे। ठेकेदार की ओर से शिकायत मिली है। मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए 12 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर सुनील, एसएचओ, थाना बुड़िया।