{"_id":"5991f2324f1c1bc8338b466d","slug":"15027369606-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला भोजन खाने से दंपति व बेटे की तबीयत बिगड़ी, विवाहिता फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला भोजन खाने से दंपति व बेटे की तबीयत बिगड़ी, विवाहिता फरार
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीला भोजन खाने से दंपति और बेटे की तबीयत बिगड़ी, विवाहिता लापता
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। करेहड़ा गांव में जहरीला पदार्थ मिला भोजन खाने से दंपति और उनके बेटे की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जहरीला भोजन खाने की पुष्टि हुई। घटना के बाद से घर से विवाहिता लापता है। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता ने अपने पति और सास ससुर को भोजन में जहरीला पदार्थ दिया है।
जानकारी अनुसार करेहड़ा निवासी कमल ने बताया कि सोमवार दोपहर को उसकी पत्नी ने उसे व उसके पिता रामनाथ व मां इंदिरा को भोजन परोसा। उन तीनों ने भोजन खाया। भोजन खाते ही कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ते ही अन्य परिजनों व पड़ोस के लोग उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच करके बताया कि भोजन में कोई जहरीला पदार्थ मिला हुआ था। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से विवाहिता घर से लापता है। उनका आरोप है कि उसी ने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।