फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   घर के बाहर बैठने पर टोका तो युवक पर फायर झोंका

घर के बाहर बैठने पर टोका तो युवक पर फायर झोंका

Sun, 13 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर बैठने पर टोका तो युवक पर फायर झोंका
घर के बाहर बैठने पर टोका तो युवक पर फायर किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी में कुछ युवकों को घर के बाहर बैठने से टोका तो आरोपियों ने युवक पर फायर झोंक दिया। आरोप है कि, गोली युवक के करीब से होती हुई निकली। इसमें वह बाल-बाल बचा। गोली चलने की आवाज सुनकर भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और खाली खोखा बरामद किया। पुलिस ने मामले में पांच युवकों पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आनंद कॉलोनी निवासी हरपाल ने शहर पुलिस को बताया कि उनके घर के बाहर पत्थर का एक थड़ा बना हुआ है। आरोप है कि, गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे उस थड़े पर आनंद कॉलोनी के ही उस्मान उर्फ रूल्ला, साकिल उर्फ उस्मान, उनके रिश्तेदार शेखूपुरा निवासी समीम, आजिम व सहारनपुर निवासी दीन बैठे हुए थे। इस दौरान आरोपी गलत भाषा का प्रयोग कर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आरोपियों को उनके घर के सामने थड़े पर बैठने से मना किया तो आरोपियों ने बहस शुरू कर दी। जब उसने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसपर हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने जेब से देशी कट्टा निकाला और उसपर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली उसके पास से होती हुई निकल गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों को आता देख पांचों आरोपी मौके से भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना मिलते ही हमीदा चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित युवक से जानकारी ली। मामले की जांच के बाद शुक्रवार को पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गोली चलने की सूचना पर वे आनंद कॉलोनी में गए थे। थड़े पर बैठने को लेकर हमलावरों ने फायरिंग की। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज, चौकी हमीदा, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed