फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   थम नहीं रही वाहन चोरी की वारदातें, फिर तीन बाइक हुई चोरी

थम नहीं रही वाहन चोरी की वारदातें, फिर तीन बाइक हुई चोरी

Sun, 13 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
थम नहीं रही वाहन चोरी की वारदातें, फिर तीन बाइक हुई चोरी
थम नहीं रहीं वाहन चोरी की वारदातें, फिर तीन बाइक चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर में वाहन चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब फिर अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यूपी के सरसावा की राधा स्वामी कॉलोनी निवासी गौरव कुमार ने बताया कि वह बाइक से गुरुवार को गांव पांसरा टिंबर मार्केट में आया था। उसने बाइक सड़क किनारे टिंबर की दुकान के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद काम खत्म करके वह लौटा तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। उसने बाइक की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। वहीं, आजाद नगर कॉलोनी पानीपत निवासी विजय शर्मा ने बताया कि चोरों ने उसकी बाइक को मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के पीछे से चोरी कर ली। इसी प्रकार चोरों ने आनंद कॉलोनी पुराना हमीदा निवासी लाभ सिंह की बाइक को गुरुद्वारा वाली गली हमीदा से चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed