फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ार सवार शराब ठेकेदार पर बाइक सवार चार युवकों ने की फायरिंग

ार सवार शराब ठेकेदार पर बाइक सवार चार युवकों ने की फायरिंग

Mon, 07 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
ार सवार शराब ठेकेदार पर बाइक सवार चार युवकों ने की फायरिंग
कार सवार शराब ठेकेदार पर बाइक सवार चार युवकों ने की फायरिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। तेजली खेल परिसर के नजदीक शनिवार देर रात दो बाइक सवार चार युवकों ने कार सवार शराब ठेकेदार पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली शराब ठेकेदार के पास से निकल गई और वे बाल-बाल बचे। उनके पास से निकलकर गोली कार के शीशे पर जा लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। शहर पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर आरोपी अंकित राणा को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव उन्हेंडी निवासी सुमित राणा ने शहर पुलिस को बताया कि उन्होंने 2017-18 के लिए अंग्रेजी शराब के ठेके लिए हुए हैं। रात के समय वे अवैध शराब बेचने वालों पर नजर रखने के लिए चेकिंग करते हैं। बीते बुधवार को उन्होंने जगाधरी में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा था। इस दौरान अंकित राणा नाम का युवक उसे छुड़ाने आया था। इस दौरान उनकी अंकित राणा से बहस हो गई थी। इसी के चलते आरोपी उनसे रंजिश रखने लगा। बताया कि शनिवार रात को वे गांव तेजली से कार से अपने साथी सागर, शिवम, नानू, गौरव और सौंपू के साथ जा रहा था। जैसे ही तेजली खेल परिसर के पास श्मशान घाट के मोड़ पर पहुंचे तो एक बाइक कार के आगे और एक पीछे चलने लगी। इस बीच उसने कार रोकी तो बाइक सवार अंकित राणा ने उनपर फायरिंग कर दी। गोली उनके पास से निकलती हुई कार के शीशे में जा लगी और वे बाल-बाल बचे। इसके बाद दोनों बाइक समेत चारों युवक भाग गए। उन्होंने उनका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में आरोपी अंकित राणा को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन

शराब ठेकेदार की शिकायत पर एक युवक को नामजद करते हुए तीन अन्य पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुनील कुमार, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed