फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, नहीं उठाया शव

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, नहीं उठाया शव

Sat, 05 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, नहीं उठाया शव
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, नहीं उठाया शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। माडल टाउन करहेड़ा में गुरुवार हुई महिला की मौत पर शुक्रवार को परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गए। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने हत्यारोपियाें की गिरफ्तारी होने तक शव नहीं उठाने की बात कही। सूचना मिलते ही एसएचओ और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को कहा कि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव उठाने को तैयार हो गए।
माडल टाउन करेहड़ा में हुई महिला की मौत के बाद गुरुवार को परिजनों ने सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया था। उस समय पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई की थी और परिजनों को शांत कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया हुआ था। शुक्रवार को महिला के पोस्टमार्टम के दौरान भारी संख्या में परिजनों की भीड़ पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमा हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को परिजनों के हवाले सौंप दिया, लेकिन परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस से उठाने को मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि पहले महिला के हत्यारोपियाें को गिरफ्तार किया जाए, उसके बाद ही वे शव को उठाएंगे। परिजनों के बिफरने पर एसएचओ सदर यमुनानगर गुरमेल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया कि मामले में जठलाना पुलिस ने तीन आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जिसके बाद परिजन मानने को तैयार हुए। हालांकि परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे हाईवे या जठलाना रोड पर जाम लगा देंगे।
विज्ञापन

दस लाख न मिलने पर हत्या करने का लगाया था परिजनों ने आरोप
गांव दौसडका निवासी विक्रम ने बताया कि 12 जून 2015 को उसकी बहन रमनदेवी की शादी गांव मॉडल टाउन करहेडा निवासी मनदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। शादी मेें उनसे कार दिए जाने की मांग की गई थी। लेकिन वह मोटरसाइकिल ही दे पाए। इससे उसकी बहन रमनदेवी के ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज क ी मांग को लेकर आए दिन तंग करते थे। इस कारण 20 जनवरी को वह अपनी बहन रमन देवी को अपने घर दोसड़का ले गए थे। दो हफ्ते पहले उसकी बहन के ससुर गुलाब सिंह कुछ लोगों के साथ उनके घर आए और उनकी बहन को तंग न करने का आश्वासन देकर अपने साथ मॉडल टाउन करहेडा गांव ले गए थे। उसकी बहन के ससुराल में जाने के बाद उसके पति मनदीप सिंह, सास कमला देवी, ससुर गुलाब सिंह, जेठ सुनीत कुमार, जेठानी सरिता, नंदोई मास्टर सुरेंद्र कुमार निवासी हरिपुर जाटान व ननद सुषमा ने 10 लाख रुपये मांगे। वह उनकी मांग पूरी नहीं कर पाए। आरोप है कि इस कारण उनकी बहन रमनदेवी की ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस द्वारा ढील बरती जाने पर परिजन शव को लेकर सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर त्रिवेणी चौक पर आ गए और एसके हाईवे के बीच में रखकर जाम लगा दिया था। बाद में पुलिस ने सात लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed