फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   घर में घुसकर युवक ने की नाबालिग के साथ छेड़छाड़

घर में घुसकर युवक ने की नाबालिग के साथ छेड़छाड़

Fri, 21 Jul 2017 01:46 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवक ने की नाबालिग के साथ छेड़छाड़
घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी के युवक ने घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ की। नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि बुधवार को वह किसी काम से बाहर गई हुई थी। इस दौरान उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान कॉलोनी का ही एक युवक बुरी नीयत से उनके घर में घुस गया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। उसकी बेटी ने मामले की जानकारी उन्हें दी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई कमला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed