फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अवैध शराब के साथ व्यक्ति को पकड़ा

अवैध शराब के साथ व्यक्ति को पकड़ा

Fri, 21 Jul 2017 01:46 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ व्यक्ति को पकड़ा
अवैध शराब के साथ व्यक्ति को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
शहर थाना के अंतर्गत रामपुरा चौकी इंचार्ज रामफल ने बताया कि वह जोगिंद्र नगर के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति बैग लेकर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से देसी अवैध शराब बरामद हुई। बैग से देसी शराब की 36 बोतल, 10 आधे व 28 पव्वे बरामद किए गए। आरोपी के पास से शराब का ना तो कोई परमिट था और ना ही लाइसेंस। आरोपी की पहचान जोगिंद्र नगर निवासी अमित के नाम से हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed