{"_id":"596130564f1c1b57738b4689","slug":"149954164811-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर सात हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर पर सात हजार लूटे
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल स्टोर पर सात हजार लूटे
रादौर। धक्का बस्ती के पास एक मेडिकल स्टोर पर मौजूद कर्मचारी से दो युवकों ने कट्टा दिखाकर सात हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
धक्का बस्ती के पास दोहली निवासी विकास कांबोज का मेेडिकल स्टोर है। शनिवार शाम के समय दुकान पर कर्मचारी सुखविंद्र मौजूद था, तभी मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। उन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे। आरोप है कि, युवकों ने सुखविंद्र की कनपटी पर कट्टा रखकर उसे धमकाया और उसका पर्स छीन लिया। इसके बाद युवक मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। पर्स में सात हजार रुपये, एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आस-पड़ोस के दुकानदारों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।