फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   वाहन चोरों का आतंक जारी, आधा दर्जन बाइक चोरी

वाहन चोरों का आतंक जारी, आधा दर्जन बाइक चोरी

Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोरों का आतंक जारी, आधा दर्जन बाइक चोरी
सावधान! सक्रिय हैं वाहन चोर, अपने वाहन पर नजर रखें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सावधान! जिले में वाहन चोर सक्रिय हैं, अपने वाहनों की हिफाजत के लिए सतर्क रहें। वर्ना निगाह हटी तो ढूंढते रह जाएंगे। हाल यह है कि, रोजाना दो से तीन बाइक चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अलग-अलग स्थानों से छह बाइक चोरी होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव शादीपुर निवासी इशम सिंह ने शहर यमुनानगर पुलिस को बताया कि वह 29 जून को हमीदा गया था। उसने बाइक खजूरी मोड़ के पास खड़ी की थी, जब लौटा तो बाइक गायब थी। उधर, गांव पांसरा निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि, वह 27 जून को बाइक गांव में ही एक गली में खड़ी की थी, लौटा तो बाइक चोरी हो चुकी थी। वहीं, जम्मू कालोनी निवासी संजीव बजाज ने बताया कि चोरों ने उसकी बाइक को कालोनी से ही चोरी कर लिया। इसी प्रकार चोरों ने यमुना गली निवासी कृष्ण लाल को यमुना गली से, संधाला निवासी जसवंत सिंह की बाइक को गांव से और गांव ममीदी निवासी जुल्फकार की बाइक को प्लाइवुड फैक्ट्री जोड़िया के बाहर से चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामलों की जांच के बाद अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed