फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10 years imprisonment for raping minor in Yamunanagar of Haryana

यमुनानगर: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कैद, शादी का झांसा देकर ले गया था दोषी

Tue, 04 Oct 2022 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 04 Oct 2022 09:46 PM IST
सार

दोषी शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले गया था। स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने फैसला सुनाया है। अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना न देने पर दोषी को दो महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।

विज्ञापन
10 years imprisonment for raping minor in Yamunanagar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर जिले में 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म के दोषी अकरम को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय स्पेशल पॉक्सो की अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना न देने पर दोषी को दो महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। 

विज्ञापन


22 दिसंबर 2020 को सदर थाना यमुना नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी अंबाला के एक कॉलेज में पढ़ती है। 22 दिसंबर को वो घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं आई। शिकायतकर्ता ने अकरम पर उसकी नाबालिग बेटी को गलत नीयत से शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी। 24 दिसंबर को पुलिस ने किशोरी को पांसरा रेलवे फाटक के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाने के बाद उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : छह साल के मासूम की मौत: पिता के साथ कैंटर में मिट्टी भराई के लिए गया था, रेत के नीचे दबने से गई जान


अगले दिन पुलिस ने नाबालिग को शादी की नीयत से भगाने के आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अकरम ने पुलिस को बताया कि उसने नाबालिग को शादी का झांसा देकर जगाधरी बस स्टैंड में बुलाया। वहां से उसे लेकर गोल्डन टैंपल चला गया। एक दिन वहां रहने के बाद नाबालिग को लेकर सहारनपुर आ गया।

यहां रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद अगले दिन उसे लेकर यमुना नगर आ गया। यमुना नगर आने के बाद एक खेत में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे पांसरा फाटक के पास छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसी मामले में स्पेशल पॉक्सो अदालत ने सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed