{"_id":"0e184bec04477e24e7849e1fc9d220bd","slug":"crime-ymn-hindi-news-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ऑफिस के रिटायर्ड कर्मचारी से छीने पचास हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ऑफिस के रिटायर्ड कर्मचारी से छीने पचास हजार
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Thu, 13 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी से पैसे निकलवा कर घर जा रहे डीसी आफिस से रिटायर्ड कर्मचारी से दो बदमाश 50 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। वारदात बुधवार दोपहर की मॉडल टाउन के तिकोना पार्क के नजदीक हुई। डीएसपी जोगिंद्र शर्मा एसएचओ राजीव मिगलानी अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर स्नैचिंग का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कृष्णा कॉलोनी निवासी तीर्थराम (75) ने बताया कि वह डीसी ऑफिस से रिटायर्ड हैं। बुधवार सुबह वे अपने एक परिचित के साथ बाइक पर मॉडल टाउन स्थित पीएनबी की की शाखा में पैसे निकलवाने आए थे। नकदी एक छोटे बैग में रखी।
दोपहर करीब सवा 12 बजे बैग लेकर वे अपने परिचित के साथ बाइक पर बैठ घर के लिए रवाना हुए। मॉडल टाउन के तिकोना (रामतीर्थ पार्क) के नजदीक पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और भाग गए।
विज्ञापन
बैंक में खंगाली फुटेज : डीएसपी जोगिंद्र शर्मा आरोपियों की पहचान करने के लिए पीएनबी में पहुंचे। यहां डीएसपी ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
दो दिन में लूट की तीन वारदात
दो दिन में लूट की जहां तीन वारदात हो चुकी हैं। वहीं स्नैचिंग की यह बड़ी वारदात हुई है। आठ अगस्त को कमानी चौक के नजदीक कार सवार तीन युवकों ने हरिनगर कॉलोनी निवासी मोनू उर्फ मुंशी से मारपीट कर एक मोबाइल और एक हजार रुपये की नकदी और आई कार्ड लूट लिया था।
सोमवार को रेलवे रोड पर न्यू मार्केट स्थित पुरानी सब्जी मंडी निवासी अनिल कुमार की मोबाइल दुकान पर उसकी पत्नी रेखा रानी पर चाकू से हमला कर दो बदमाशों ने कई मोबाइल, सोने के कड़े, चेन समेत लाखों रुपये की ज्वेलरी लूट ली थी।
इस वारदात को अभी 12 घंटे भी नहीं हुए थे जोड़ियों में राजमिस्त्री को लूट लिया गया। वहीं जठलाना क्षेत्र के गांव लक्सीबांस में दुकानदार से तीन बदमाशों ने बाइक लूट ली थी।
तीर्थराम की शिकायत बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-राजीव मिगलानी, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।