{"_id":"5617b65b1ffb42fcc4fdaa788d4dfa9b","slug":"crime-ymn-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चियों से यौन शोषण का आरोपी पुलिस रिमांड पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चियों से यौन शोषण का आरोपी पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Thu, 13 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड जगाधरी के एक गांव में बच्चिों से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार लतीफ (60) को शहर पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं दूसरी ओर सरकारी अस्पताल में पीड़ित बच्चियों की मेडिकल जांच करवाई गई, जिसमें दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।
शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि मंगलवार को जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया, तो पुलिस ने आरोपी लतीफ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुराचार व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि उसने बच्चियों से दुराचार किया है या नहीं। इसके अलावा पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार देर रात अस्पताल में लतीफ ने मीडिया कर्मियों से कहा कि बच्चियां उसकी पोतियों के सामान हैं। उनके साथ दुराचार की बात को उसने सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
मेडिकल में नहीं हुई दुराचार की पुष्टि
चाइल्ड हेल्प लाइन की डायरेक्टर डा. अंजू बाजपेयी ने बताया कि बुधवार को जिस समय सरकारी अस्पताल में बच्चियों को मेडिकल जांच के लिए लाया गया, तो वे उस समय वहीं मौजूद रहीं। महिला डॉक्टर द्वारा की गई मेडिकल जांच में बच्चियों के साथ दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है। जिस महिला शिक्षक ने उन्हें सूचना दी थी, उसने बच्चियों के साथ यौन शोषण की बात कही थी। डा. बाजपेयी के मुताबिक उन्होंने बच्चियों तथा उनके अभिभावकों की काउंसिलिंग भी की है। साथ ही अभिभावकों को समझाया है कि वे नियमित रूप से बच्चियों को स्कूल पढ़ने के लिए भेजें।
दुराचार के प्रयास में तब्दील हो सकता है मामला
जिला बार एसोसिएशन प्रधान ब्रिजेश प्रताप के मुताबिक पुलिस शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर सकती है। लतीफ के मामले में भी ऐसा ही हुआ होगा। उन्होंने बताया कि अगर मेडिकल जांच में बच्चियों के साथ दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है, तो इस मामले को दुराचार के प्रयास में तब्दील किया जा सकता है। साथ ही छेड़छाड़ की धारा तथा पॉक्सो एक्ट लगाना लाजमी है। पुलिस डॉक्टर द्वारा जारी रिपोर्ट के आधार पर केस में लगाई गई धाराओं में तब्दीली कर चालान पेश कर सकती है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी लतीफ को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। ताकि पता लगाया जा सके कि उसने बच्चियों का यौन शोषण किया है या नहीं। पुलिस मामले में हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
राजेंद्र कुमार, डीएसपी, जगाधरी।