फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-ymn

धक्का देकर तीन बदमाशों ने दुकानदार से लूटी बाइक

Thu, 13 Aug 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Thu, 13 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
जठलाना थाना क्षेत्र के गांव लक्सीबांस के नजदीक बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक सवार दुकानदार को धक्का देकर उसकी बाइक लूट ली। दुकानदार जगाधरी के हुडा सेक्टर 17 स्थित दुकान को बंद कर अपने घर बरसान लौट रहा था। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बरसान निवासी कुलदीप सिंह ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी हुडा सेक्टर 17 स्थित मार्केट में कंप्यूटर की दुकान है। सोमवार को वह देर रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद करके घर लौट रहा था। गांव लक्सीबांस के नजदीक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए।
विज्ञापन


एक युवक ने उसे धक्का दिया। जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया। उसके बाद बाइक से दो युवक नीचे उतरे और उसकी बाइक लूट कर फरार हो गए।  जांच अधिकारी एएसआई जसविंद्र सिंह ने बताया कि लूट का मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed