फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

मकान की रजिस्ट्री करवाने के बहाने विधवा महिला के साथ किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime
कस्बा बिलासपुर बिलासपुर क्षेत्र की 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2012 में उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह ससुराल वालों से अलग अपने दो बच्चों के साथ बिलासपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात गगन क्वात्रा से हुई। आरोपी ने उसे बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसके साथ ही सन्नी नैयर भी उसका पार्टनर है। आरोपियों ने उसे एक मकान व ऑफिस दिखाया। जिसका आरोपियों के साथ साढ़े 15 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। उसने आरोपियों को साढ़े 15 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने मौके पर उसे मकान व ऑफिस का कब्जा दिलवा दिया। आरोपियों ने मकान व ऑफिस की रजिस्ट्री उसके नाम करवाने का जल्द आश्वासन दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने कार्यालय में अपना ब्यूटी पार्लर का काम शुरू कर दिया। 7 जनवरी 2016 को आरोपी उसके ब्यूटी पार्लर पर आया। इस दौरान आरोपी ने मकान की रजिस्ट्री जल्द करवाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में आरोपी ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपी गगन क्वात्रा के दोस्त सनी नैयर से इस बारे बताया तो दोनों ने उसे गर्भपात की दवाई खिला दी। महिला ने बताया कि वह आरोपियों से परेशान होकर उनके घर घटना के बारे में बताने गई तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने मकान की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं करवाई और उसे उसके मकान में ही किराएदार दिखाकर उसे कानूनी नोटिस भेज दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।्
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रताप नगर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 फरवरी को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए थे। घर पर वह अकेली थी। रात को साढे 11 बजे उनके गांव का ही साजिद उनके घर पर आ गया। आरोपी ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे इस बार किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब उसके परिवार के सदस्य घर आए तो उन्होंने घटना के बारे में बताया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी साजिद के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed