{"_id":"61f438486116930f987b9945","slug":"crime-yamuna-nagar-news-knl97303796","type":"story","status":"publish","title_hn":"थेरेपी सेंटर संचालक से मारपीट करने वाले चार युवकों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थेरेपी सेंटर संचालक से मारपीट करने वाले चार युवकों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा में काली माता मंदिर के नजदीक स्थित फिजियोथेरेपी केंद्र में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना बिलासपुर पुलिस ने यह मामला जिला अंबाला के उपमंडल बराड़ा के गांव जलूबी निवासी मलखान की शिकायत पर दर्ज कर किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मलखान ने बताया कि उसने सितंबर 2021 में काली माता मंदिर के समीप लाइफ केयर थेरेपी सेंटर खोल रख है। सेंटर में उसने कस्बा की ही एक महिला को काम पर रखा था। एक सप्ताह पहले महिला ने अपने एक जानकार सूर्या को सेंटर में बुलाया था। उसने सूर्या को सेंटर में काम पर रखने के लिए कहा था। परंतु उसे सूर्या का चाल चलन ठीक नहीं लगा और उसे काम पर रखने से मना कर दिया। इसके बाद सूर्या गुस्से में उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। उसके जाने के बाद अपनी कर्मचारी से उस लड़के के बारे में बात की तो उसने बताया कि वह सूर्या को छह साल से जानती है। 25 जनवरी की शाम महिला कर्मचारी ने बताया कि सूर्या उसका मोबाइल ले गया है। 26 जनवरी को सुबह कर्मचारी के मोबाइल का नंबर डायल किया तो फोन सूर्या ने उठाया। थोड़ी देर बाद सूर्या उसके सेंटर पर आ गया और कुछ देर तीन अन्य नकाबपोश सेंटर में जबरन घुस आए। मलखान का आरोप है कि सूर्या ने अपने साथियों के साथ उससे मारपीट की। उसने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मलखान की शिकायत पर सूर्या व तीन अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई आरंभ कर दी है।