फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

हिमालयन राइस मिल के बाहर चावल व्यापारी को मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
गांव सरावां में पाबनी मोड़ के पास स्थित हिमालयन राइस मिल में चावलों के नमूने देखकर बाहर आ रहे चावल व्यापारी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में चावल व्यापारी की दाहिनी टांग में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से जख्मी हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि वारदात का कारण रंजिश है या फिर लूट के इरादे से घटना की गई।
विज्ञापन

हिमालयन राइस मिल के मालिक विपिन अग्रवाल ने बताया कि अंबाला के मुलाना निवासी नितिश शर्मा चावल व्यापारी हैं। चावल खरीदने को लेकर अक्सर वह उनके पास आते रहते थे। मंगलवार को नितिश अपनी आई-20 कार में सवार होकर चावल व कनकी के नमूने देखने पहुंचे थे। कार राइस मिल के बाहर खड़ी करके वह अंदर आ गये। चावल व कनकी के नमूने देखने के बाद वह कार की तरफ जा रहे थे। तभी कार के पास बाइक सवार तीन युवक आ धमके। युवकों के मुंह पर मास्क थे। आरोपियों ने व्यापारी से कार की चाबी मांगी। जब नीतिश उन्हें कार की चाबी देने लगा, तभी पीछे बैठे एक बाइक सवार ने गोली चला दी। गोली नीतिश की दाहिनी टांग में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर वे तुरंत मिल से बाहर आए। तब तक बदमाश बाइक से फरार हो गए। उन्होंने घायल नीतिश को संभाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साढौरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने गोली का एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शी राइस मिल के कर्मचारी रवि ने बताया कि व्यापारी को गोली मारने की वारदात के दौरान वह राइस मिल के बाहर खड़े थे। जब व्यापारी नीतिश कार के पास पहुंचा तभी एक बाइक पर मास्क लगाए तीन युवक वहां आए। दूर से देखने में ऐसा लग रहा था जैसे वे उससे कार की चाबी मांग रहे हों। नीतिश उन्हें कार की चाबी देने लगा, तभी बाइक पर पीछे बैठे एक युवक ने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी, जो नीतिश की दाहिनी टांग में जा लगी। गोली लगने से नीतिश नीचे गिरा पड़ा। इसके बाद तीनों बाइक सवार बदमाश मुलाना की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों के अनुसार जिन बाइक सवार युवकों ने व्यापारी नीतिश शर्मा को गोली मारी, वे काफी समय से आस-पास घूम रहे थे। तीनों युवक काफी समय से राइस मिल के बाहर खोखे के पास खड़े थे। माना जा रहा है कि बदमाशों ने पहले रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया।
चावल व्यापारी नीतिश शर्मा की तीन दिन पहले 22 जनवरी को शादी हुई है। घायल नीतिश के पिता सोमदत्त शर्मा ने बताया कि शादी में नीतिश को नई कार मिली थी, जिसे लेकर मंगलवार को पहली बार वह निकला था। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने उनके बेटे पर जानलेवा हमला क्यों किया। पुलिस को इसकी गहनता से जांच करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि बेटे व उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।

साढौरा थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि मामले में तीन अज्ञात युवकों पर हत्या के प्रयास में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों ने गोली क्यों चलाई अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed