फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

गृहमंत्री व एसपी को तांत्रिक के खिलाफ दी शिकायत, गिरफ्तारी की रखी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
crime
यमुनानगर। दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी तांत्रिक के खिलाफ पीड़ित महिला ने एसपी कमलदीप गोयल को शिकायत दी है। वहीं एक शिकायत गृहमंत्री अनिल विज को भेजी है। शिकायत में महिला ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार करने की मांग की है। महिला का आरोप है कि तांत्रिक उनके घर पर लोगों को भेज रहा है और वह खुद उनका घर तलाशते हुए प्रतापनगर क्षेत्र आया। आरोपी उन्हें धमकियां दे रहा है।
विज्ञापन

बता दें प्रतापनगर क्षेत्र की एक महिला ने छप्पर पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 29 जनवरी को अपने बच्चे का झाड़ा लगवाने के लिए गांव गलौली में तांत्रिक बलदेव योगी के पास आई थी। उसके साथ उसकी बहन भी थी। उसके बच्चे का झाड़ा लगाने के दौरान आरोपी ने कहा था कि बच्चे पर नहीं उस पर भी असर है। उसे झाड़ना पड़ेगा। तब आरोपी तांत्रिक उसे कमरे में ले गया। वहीं बच्चे को उसने अपनी बहन को दे दिया। इसके बाद कमरे में जाकर आरोपी ने उसे चुन्नी उतारने का कहा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो उसकी बहन कमरे में आई और उसे बचाया। तब पुलिस ने महिला की इस शिकायत आरोपी तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed