{"_id":"6019b3f68ebc3e37e00b51d2","slug":"crime-yamuna-nagar-news-knl597246122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के विवाद में दंपती को पीटकर किया कमरे में बंद, पुलिस ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के विवाद में दंपती को पीटकर किया कमरे में बंद, पुलिस ने निकाला
विज्ञापन
यमुनानगर। पानी के विवाद को लेकर आरोपियों ने दंपती पर चाकुओं व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी पीटने के बाद पीड़ितों को घर के कमरे में बंद कर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में बंद आरोपियों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। गांधी नगर थाना क्षेत्र की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में सास ससुर से अलग रह रही महिला पर चाकू व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। छुड़ाने आए महिला के पति के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने महिला की सास समेत आठ लोगों पर मारपीट की धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
लक्ष्मी नगर निवासी हेमलता उर्फ मानसी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वरयाम सिंह अस्पताल में नर्स है। वे अपने सास व ससुर से अलग रहते है। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर पर आई थी। आरोप है कि उसकी सास ने घर का पानी बंद कर रखा था। उसने अपनी सास सुनीता देवी को पानी चलाने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात को लेकर उसकी सास ने उससे बहस शुरू कर दी। इसके बाद कॉलोनी का ही लक्ष्मी चंद धीमान मौके पर आ गए। उसकी सास व लक्ष्मी चंद ने उसे बाजू से पकड़कर धक्का मार कर अपने घर से बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद उसकी सास सुनीता देवी, लक्ष्मी चन्द, सागर, सालापुर निवासी अंकित, काजल, ममता, मैना देवी व सीमा जबरन उसके घर में घुस गए। इस दौरान आरोपियों ने चाकू, डंडे, व अन्य हथियारों से उस पर हमला कर दिया। बचाने आए पति अनुज ने आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। आरोपियों ने उसके पति अनुज के साथ भी मारपीट की। उसके पति व बच्चों को कमरे में बंद करके वहां से चले गए। उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खुलवाकर उन्हें अंदर से बाहर निकाला। पुलिस ने मानसी की इस शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 323, 342, 452, 506, 427 के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई परविंद्र सिंह का कहना है कि केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।