फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

पिता बोला, दोस्त ने साजिश के तहत की आसिफ की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
ठसका हेड से पुराना हमीदा की खड्ढा कॉलोनी निवासी पॉलिटेक्निक छात्र आसिफ का शव मिलने के बाद पिता ने बेटे के दोस्त को उसकी मौत का जिम्मेवार ठहराया है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को उसके ही दोस्त ने साजिश के तहत हत्या कर फेंका या फिर उसे नहर में धक्का दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने फिलहाल मामले में 174 की कार्रवाई की है। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस आसिफ के दोस्त से पूछताछ कर रही है।
मृतक के पिता शोयब ने बताया कि आसिफ पॉलिटेक्निक कर रहा था। नौ जून को दोपहर के समय उसका दोस्त उसे बुलाकर ले गया। लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटा। उसके बाद दोस्त उसका मोबाइल घर देने आया। लेकिन उसने आसिफ के नहाते समय डूबने की बात छिपाकर रखी। उसने कई बातों में उन्हें गुमराह किया। उनका कहना है कि जब उसके बेटे को शव मिला तो उस पर चोट के निशान थे। वहीं, उसने पूरे कपड़े पहने थे। पिता का कहना है कि अगर वह नहा रहा था तो उसने कपड़े क्यों पहने थे। वहीं आसिफ को तैरना भी नहीं आता था। इन सभी कारणों से लगता है कि उसके बेटे की मौत एक साजिश है। परिजनों ने दोस्त पर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईश्वर सिंह, चौकी इंचार्ज, हमीदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed