{"_id":"5ee2858e8ebc3e432a62ae9b","slug":"crime-yamuna-nagar-news-knl338220131","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर करता था छेड़छाड़, पति से शिकायत की तो पति ने तीन तलाक कहकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर करता था छेड़छाड़, पति से शिकायत की तो पति ने तीन तलाक कहकर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। सदर क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने देवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। जब उसने इस बारे में अपने पति को बताया तो उसने उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल लिया। विवाहिता ने अपनी सास, ससुर व ननद पर भी दहेज के लिए उत्पीड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में विवाहिता के पति पर तीन तलाक, देवर पर छेड़छाड़ व सास, ससुर और ननद पर दहेज के लिए उत्पीड़ित करने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मंडौली निवासी महिला ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बीती 29 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के पौंटा साहिब निवासी आसिफ के साथ निकाह हुआ था। उसके मायकों वालों ने निकाह पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च कर उसे ऑल्टो कार समेत जरूरत का हर सामान दिया था। लेकिन इसके बावजूद शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार की मांग करने लगे। बीती 27 मई को उसने ये सारी बातें अपने पिता को बताई। जिस पर उसके पिता ने उसके ससुर, सास व ननद की मौजूदगी में दो लाख रुपये ओर दिए। लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी फिर से उसे गलत व्यवहार करने लगे। विवाहिता ने बताया कि वह बीए एलएलबी की छात्रा है। शादी से पहले आरोपियों ने उसकी पढ़ाई जारी रखने की बात कहीं थी, लेकिन अब आरोपी उसे पढ़ने नहीं दे रहे। आरोपियों ने उसकी सभी किताबें जला दी। उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उससे मारपीट और गाली गलौज की।
विवाहिता ने बताया कि बीती दो जून को उसके ससुराल पक्ष के लोग घर से बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका देवर आया। आरोपी ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। उसने सारी बात अपने पति व ससुराल वालों को बताई। उसका पति व ससुराल वाले उल्टा उसे ही डांटने लगे। तीन जून को उसके पति ने उसे तलाक-तलाक-तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। उसने किसी से फोन लेकर अपने पिता को फोन किया और आपबीती सुनाई। उसके पिता व चाचा उसे लेकर घर पहुंचे और यहां आकर शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में उसके आरोपी पति पर तीन तलाक, देवर पर छेड़छाड़, सास, ससुर व ननद पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई भूप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।