{"_id":"5ee13bc58ebc3e4342526a9a","slug":"crime-yamuna-nagar-news-knl33718756","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने कैनरा बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटा, नहीं निकाल पाए कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने कैनरा बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटा, नहीं निकाल पाए कैश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। शहर में बिना गार्ड एटीएम चोरों के निशाने पर है। कुछ दिनों पहले चोरों ने जहां बिलासपुर एरिया में एटीएम को गैस कटर से काट चोरी का असफल प्रयास किया था। वहीं, इस बार रक्षक विहार नाके के पास कैनरा बैंक के एटीएम को निशाना बनाकर गैस कटर से काट डाला। लेकिन चोर एटीएम से कैश नहीं निकाल पाए। घटना मंगलवार रात करीब दो बजे की है। सूचना मिलने पर बैंक अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों पर चोरी के प्रयास का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
केनरा बैंक के ब्रांच मैनेजर दिशांत शर्मा ने बताया कि बैंक का एक एटीएम रक्षक विहार नाके के नजदीक लगा है। अलसुबह उसे सूचना मिली थी कि चोरों ने एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास किया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। उसने देखा कि चोरों ने एटीएम को कटर से कटा हुआ था। इसके साथ ही एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे व वायर टूटी मिली। एटीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह से तोड़ा हुआ था, लेकिन चोरों के हाथ कैश नहीं लगा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शहर थाना जगाधरी एसएचओ दिनेश चौहान का कहना है कि मामले में अज्ञात पर चोरी के प्रयास का केस दर्जकर लिया गया है। जांच की जा रही है।