फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

बदमाशों ने एक ट्रक चालक को लूटा, दूसरे को मारी गोली, पुलिस सीमा विवाद में उलझी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 के कैल कलानौर बाईपास पर बदमाशों ने दो ट्रक चालकों के वारदातों को अंजाम दिया। फूंसगढ़ गांव के नजदीक बदमाशों ने जहां ट्रक चालक को बंधक बनाकर लूटा। वहीं, उससे कुछ दूरी पर दो बदमाशों ने एक ट्रक चालक को गोली मार कर घायल कर दिया। दोनों वारदातें फर्कपुर व थाना छप्पर क्षेत्रों में हुई। दोनों मामलों में छप्पर व फर्कपुर पुलिस के बीच सीमा विवाद हुआ। बाद में ट्रक चालक को लूटने के मामले में फर्कपुर पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया। वहीं, चालक को गोली मारने के मामले में छप्पर थाना पुलिस ने अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ढाबे पर चाय पीने रुका तो दो बदमाशों ने गोली मार किया घायल
अंबाला के गांव बहानो खेड़ी निवासी जसविंद्र ट्रक चालक है। वह यमुनानगर से रेत लेकर अंबाला की तरफ जा रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे 344 पर वह एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुक गया। चाय पीकर जैसे ही वह वहां से चलने लगा तो बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और आते ही ट्रक चालक जसविंद्र पर गोली चला दी। गोली मारने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगने से जसविंद्र घायल हो गया। उसके दूसरा साथी ने उसे संभाला और सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। अभी यह क्लीयर नहीं हुआ कि बदमाशों ने गोली लूट के लिए चलाई है या फिर अन्य किसी बात को लेकर। हालांकि ट्रक ड्राइवर ने बयानों में कहा कि बदमाश ट्रक रोकने के लिए कह रहे थे, लेकिन उसने ट्रक नहीं रोका तो गोली चला दी। छप्पर थाना प्रभारी ने बताया हमने इस मामले में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बंधक बनाकर चालक को लूटा, फिर नाले में फेंक हुए फरार
यूपी के गांव तेलीपुरा निवासी संजीव कुमार ने फर्कपुर पुलिस को शिकायत दी है कि वह कंटेनर का ड्राइवर है। वह और क्लीनर यूपी की आईटीसी फैक्टरी से सिगरेट लोड कर यमुनानगर के रास्ते पंजाब के चुनी कला गोदाम जा रहे थे। जब वे नेशनल हाइवे 344 से होते हुए अंबाला की तरफ जा रहे थे तब गांव फूसगढ़ कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। ट्रक रुकते ही दो-तीन बदमाश ट्रक में सवार हो गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद बदमाशों ने कपड़े से उनका मुंह और हाथ पैर भी बांध दिए। दो घंटे तक बदमाश उन्हें ऐसे ही इधर-उधर घुमाते रहे। बाद में एक पानी के नाले में उन्हें फेंक कर फरार हो गए। वे किसी तरह वहां से निकले और पास में पंचतीर्थी चौकी में पहुंचे। वहां की पुलिस उन्हें मौके पर ले गई। बाद में उन्होंने इसकी सूचना फर्कपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझी पुलिस
ट्रक चालक से लूट के मामले में फर्कपुर व छप्पर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। क्योंकि लूट जिस स्थान पर हुई थी, वह फर्कपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है और बदमाशों ने ट्रक चालक व क्लीनर को जहां फेंका, वह एरिया छप्पर थाना क्षेत्र में पड़ता है। ट्रक चालक न क्लीनर ने सूचना भी छप्पर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचतीर्थी चौकी में दी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर लेकर गई। फर्कपुर पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद इस मामले में फर्कपुर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed