यमुनानगर। लॉकडाउन में बिना मास्क के सड़कों पर बेवजह घूम रहे सात युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि शहर थाना के सब इंस्पेक्टर राजबीर, एएसआई मोहन लाल व मुख्य सिपाही मनीष कुमार, मुख्य सिपाही तेजवीर, होमगार्ड जवानों के साथ आजादनगर चौक पर गश्त कर रहे थे। तभी गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक पर तीन लड़के बिना मास्क व बिना हेलमेट व दूसरी बाइक पर दो युवक बिना मास्क लगाए आ रहे हैं। जो गलियों में ललकारे मारते व बाइकों को लापरवाही से चलाते हुए आम जन की जान को जोखिम में डालते हुए सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए कह रहे थे कि कोरोना हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जिनको नाकाबंदी कर काबू किया गया। पूछताछ में उनकी पहचान शांति कॉलोनी निवासी राहुल, आजादनगर निवासी अगेश, यूपी के पिलखनी निवासी अंकुश, बाडी माजरा निवासी मनीष, तीर्थनगर निवासी विक्की के रूप में हुई। इसी तरह ट्रैफिक एएसआई जसविंद्र सिंह को अशोका डेरी के सामने दो युवक सड़क पर बिना मास्क लगाए घूमते नजर आए। जो घूमने का कारण पूछा, तो वह कोई उचित कारण नहीं बता सके। जिनको काबू किया गया। उनकी पहचान आनंद मार्केट निवासी भावुक भाटिया व राजेंद्र नागियाल के रूप में हुई। दोनों आरोपियों पर मास्क न पहनने व सरकार के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में केस दर्जकर लिया है। इसी प्रकार से