{"_id":"5da0dff28ebc3e93dc480572","slug":"crime-police-thief-yamuna-nagar-news-knl8146112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सूने घर व फैक्टरी से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सूने घर व फैक्टरी से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में चोरियों का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन चोर घर व दुकानों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं बीती रात भी चोरों ने दो सूने घर और फैक्ट्री को निशाना बनाया है। यहां से चोरों ने नकदी व लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। वहीं पुलिस ने मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कालिंदी कॉलोनी निवासी जसविंद्र सिंह ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 सितंबर को वह सुबह साढ़े 10 बजे किसी काम से बाहर गया था। जब वापस लौटा तो घर का लगा ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान गायब था। जांच करने पर घर से 15 हजार रुपये और सोने व चांदी के आभूषण गायब थे। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है।
फैक्टरी का ताला तोड़कर उड़ाया सामान
वहीं, शांति कालोनी निवासी तनुज कुमार ने बताया कि गांव उधमगढ़ की माजरी के नजदीक उसकी फैक्टरी है। चोरों ने फैक्टरी का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। उधर, जडौदा गेट निवासी मदलसा रानी ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से बाहर गई थी। जब वह शाम को वापस लौटी तो घर का लगा ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पचर घर से 50 हजार रुपये कैश व आभूषण गायब मिले। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 40 हजार रुपये है।