{"_id":"61f438ff0c9f4820b66ba2fa","slug":"crime-accident-yamuna-nagar-news-knl97304120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमकीन बिस्कुट की सप्लाई देने जा रहे व्यक्ति की चाइनीज डोर से कटी गर्दन, लगे 13 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमकीन बिस्कुट की सप्लाई देने जा रहे व्यक्ति की चाइनीज डोर से कटी गर्दन, लगे 13 टांके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड पर नमकीन बिस्कुट की सप्लाई देने जगाधरी जा रहे बाइक सवार व्यक्ति की चाइनीज डोर से गर्दन कट गई। यह घटना रेलवे रोड पर ईएसआई अस्पताल के सामने हुई। खून से लहूलुहान हुए व्यक्ति को शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे उपचार दिया गया। उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसके गर्दन में 13 टांगे लगाए। फिल्हाल व्यक्ति हालत गंभीर बताई जा रही है।
महावीर कॉलोनी निवासी राजेश कुमार (53) ने बताया कि उनका तेजली चर्च के पास नमकीन बिस्कुट का गोदाम है। शुक्रवार दोपहर को वह गोदाम से बाइक पर नमकीन व बिस्कुट लोड करके जगाधरी में सप्लाई देने जा रहा था। जब वह रेलवे रोड पर ईएसआई अस्पताल के नजदीक पहुंचा तो कुछ बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। जैसे ही वह बाइक पर ईएसआई अस्पताल के सामने पहुंचा तो अचानक एक चाइनीज डोर उसके गले में आकर फंस गई। इस दौरान चाइनीज डोर ने उसका गर्दन को चीर डाला। जिससे वह लहूलुहान हो गया। वह गिरते गिरते बहुत मुश्किल से बचा। गले में चाइनीज डोर फंसी होने पर आसपास के लोगों ने डोर की उलझन से निकाला। इसकी सूचना उसने अपने भाईयों को दी। उसके भाई तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे उपचार दिया गया। जहां उसकी गर्दन पर 13 टांके लगाए गए। फिल्हाल राजेश का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
दस जनवरी को बिलासपुर क्षेत्र के गांव भीलछप्पर निवासी नर सिंह की भी गर्दन चाइनीज डोर से कट गई थी। नरसिंह ने बताया था कि वह साइकिल पर सवार हो जरूरी काम से कपालमोचन मार्ग पर अग्रसैन चौक से छोटा बस स्टैंड की ओर जा रहा था जैसे ही वह ने नलकूप के समीप पहुंचा तो अचानक आसमान से एक चाइनीज डोर उसके गले में आकर फंस गई। जिससे उसकी गर्दन कट गई। वहीं, एक साल पहले जगाधरी पौंटा नेशनल हाईवे पर सरस्वती स्कूल के सामने शहजादपुर निवासी एक युवक की गर्दन चाइनीज डोर की चपेट में आने से कटने से बच गई थी।