{"_id":"6a1f25e2e10342b23408c557","slug":"cricket-tournament-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-157111-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महरमपुर ने बदनपुरी को हराकर जीता पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महरमपुर ने बदनपुरी को हराकर जीता पहला मैच
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि। आयोजक
- फोटो : शिविर में पिरामिड बनाते विद्यार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ग्राम पंचायत गलोली के खेल मैदान में सोमवार को गलोली पंचायती क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच महरमपुर टाइगर्स और बदनपुरी किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें महरमपुर टाइगर्स ने जीत हासिल की।
कार्यक्रम में समाजसेवी अमित महरमपुर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर तथा टॉस कराकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना को भी मजबूत करते हैं।
प्रतियोगिता में पंचायत क्षेत्र की कुल 10 टीमों ने भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के आयोजक लक्की ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को खेला जाएगा। विजेता टीम को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। संचालन सतनाम ने किया।