{"_id":"674118722914bd0b05096c24","slug":"crackdown-will-be-tightened-on-polluting-vehicles-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-128789-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कसा जाएगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कसा जाएगा शिकंजा
Sat, 23 Nov 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी गई है। इसके चलते प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। खास बात यह है कि इसके लिए पुलिस और प्रदूषण विभाग की टीम संयुक्त अभियान चलाएगी। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर 1500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक का चालान किया जाएगा।
प्रदूषण की मात्रा बढ़ने से लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके मद्देनजर प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर रोक लगाने को अभियान चलाया जाएगा। पुलिस और प्रदूषण विभाग की टीम एक साथ मिलकर कार्रवाई करेगी। यातायात पुलिस के मुताबिक, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के चालान दो तरीके से होते हैं। एक तो जिन वाहनों पर प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं है। दूसरा मशीन से प्रदूषण की जांच कर चालान किया जाता है।
यातायात पुलिस के प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का चालान काटने के लिए अभियान चलाया जाएगा। प्रदूषण विभाग के साथ मिलकर अभियान चलेगा। जिससे अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनो पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-- --