{"_id":"67895ba3adb2c9d1e70516d6","slug":"crackdown-on-illegal-colonies-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-131604-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अवैध काॅलोनियों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अवैध काॅलोनियों पर कसा शिकंजा
Fri, 17 Jan 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के चारों और कटने वाली अवैध काॅलोनियों पर अब शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। अवैध कॉलोनी काटने के मामले में अब तक प्रवर्तन ब्यूरो थाने में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) के अधिकारियों की ओर से 19 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। वहीं इससे अधिक अवैध कॉलोनियों को नोटिस जारी किया जा चुका है, जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए अवैध कॉलोनी काटने के मामलों में भी तेजी आई है। कॉलोनाइजर खेती क जमीन पर अवैध रूप से कालोनी काट रहे हैं। हैरत की बात तो तो यह है कि सस्ते प्लाट के चक्कर में लोग अवैध कॉलोनी में जमकर प्लाट भी ले रहे हैं। यह शहर के सुनियोजित विकास के बीच में सबसे बड़ी बाधा है।
इसे देखते हुए डीटीपी की ओर ओर अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ प्रवर्तन ब्यूरो थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाती है। प्रवर्तन ब्यूरो थाने के रिकॉर्ड की माने तो पिछले कुछ ही महीनों में 19 एफआईआर अवैध कालोनियों के खिलाफ दर्ज की जा चुकी है। इन सभी मामलों में तफ्तीश की जा रही है। कुछ मामलों में किसानों को भी अभियुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रवर्तन ब्यूरो के एसएचओ श्याम सुंदर ने बताया कि अब तक 19 एफआईआर अवैध कॉलोनी के मामलों में हो चुकी है। इन मामलों में जिन लोगों ने अवैध कॉलोनी में प्लॉट लिया है, उन्हें केस में गवाह बनाया जाता है। जिससे उनकी गवाही के बाद कॉलोनाइजर पर शिकंजा कसा जा सके।
मंसूरपुर गांव में अवैध कॉलोनी पर चली जेसीबी
यमुनानगर। जिला नगर योजनाकार की टीम ने वीरवार को सरस्वतीनगर खंड के मंसूरपुर गांव में अवैध कॉलोनी में जेसीबी से कच्ची सड़कों को तोड़ दिया गया। डीटीपी राजेश कुमार ने कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी कि यदि यहां प्लाॅट बेचने का प्रयास किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीटीपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मंसूरपुर गांव के रकबा में कुछ लोगों की ओर से अवैध कॉलोनी काट कर उसमें प्लॉट बेचे जा रहे हैं। इसका पता चलने पर उन्होंने जमीन के मालिकों को नोटिस दिए गए। वह कॉलोनी से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर टीम के साथ दो एकड़ में बनी कॉलोनी में कार्रवाई की गई। थाना छप्पर एसएचओ की तरफ से सुरक्षा मुहैया कराई गई। कार्रवाई के लिए सरस्वतीनगर के नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। संवाद