{"_id":"684734018340a48aad04b1ae","slug":"cows-injured-in-collision-with-dumper-driver-fled-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-139090-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डंपर की टक्कर से गोवंश घायल, चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डंपर की टक्कर से गोवंश घायल, चालक भागा
Tue, 10 Jun 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। डीएवी स्कूल के पास सोमवार सुबह को तेज रफ्तार डंपर ने एक गोवंश को टक्कर मार कर घायल कर दिया। हादसे के बाद डंपर को मौके पर ही छोड़कर चालक भाग गया। वहीं डंपर के पिछले टायरों के नीचे फंसे गोवंश को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शी नरेश बख्शी ने बताया कि सुबह पांच बजे तेज रफ्तार डंपर ने सड़क की साइड में बैठे गोवंश को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में गोवंश डंपर के पिछले टायरों में फंस गया। इसके बावजूद चालक अपने डंपर को रोकने के बजाय मौके से भगा कर ले जाने लगा। लोगों के शोर मचाने के बावजूद डंपर चालक गोवंश को घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद डंपर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
इसके बाद उन्होंने अपनी दुकान से जैक और अन्य औजार लाकर गोवंश को डंपर के टायर से निकालने के प्रयास में जुट गए। इसी दौरान गोरक्षा दल के राष्ट्रीय महासचिव लेखराज, शिवम, नरेश चुघ व विकुल बख्शी ने भी मौके पर पहुंच कर टायर में फंसे गोवंश को बचाया।
विज्ञापन
घायल हुए गोवंश का मौके पर ही उपचार किया गया। बाद में डंपर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। लेखराज ने बताया कि बीती रात को भी कोटला मार्ग पर गुरु रविदास मंदिर के सामने एक वाहन की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई थी।