फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cousin was injured in the head, the wife and mother who came to rescue were also beaten up

सिर में खौंचा मार चचेरे भाई को किया घायल, बचाने आई पत्नी व मां को भी पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Cousin was injured in the head, the wife and mother who came to rescue were also beaten up
यमुनानगर। शादीपुर गांव में ताऊ के भोग को लेकर जलेबिया बनवा रहे विक्रम पर उसके चचेरे भाई ने हलवाई से कड़ाही में चलाने वाला खौंचा छीनकर हमला कर दिया। आरोपी ने विक्रम के सिर, मुंह व शरीर पर खौंचे से कई वार किए, जिसमें वह घायल हो गया। उसे बचाने आई उसकी पत्नी व मां से भी आरोपी ने मारपीट की। घायल विक्रम का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर उसके चचेरे भाई राजिंद्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शादीपुर निवासी विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे दिल की बीमारी है। उसके पास एक लड़की है। सात अगस्त को उसके ताऊ सेवा राम का भोग था। उसके लिए दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर के पास बने सरकारी स्कूल में हलवाई के पास बैठा जलेबियां बनवा रहा था, तभी उसके चाचा का लड़का राजिंद्र वहां पर आ गया। उसने आते ही बिना किसी वजह के हलवाई के पास से कड़ाही में चलाने वाला खौंचा छीन कर उसके सिर में मार दिया। इसके बाद कई वार किए। जिससे उसकी नाक, कान व सिर से खून बहने लगा। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर उसकी पत्नी मुस्कान व बहन रानी मौके पर पहुंची। उन्होंने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी राजिंद्र ने उनसे भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। परिजनों व भोग में आए रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। विक्रम ने बताया कि आरोपी राजिंद्र ने कुछ दिन पहले भी उसकी मां से मारपीट की थी। उनके घर का दरवाजा तोड़ दिया था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी राजिंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed