फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Couple stabbed for opposing niece's harassment

Yamuna Nagar News: भतीजी को तंग करने के विरोध पर दंपती पर चाकू मारी

Sat, 13 May 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Couple stabbed for opposing niece's harassment
यमुनानगर। सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव में भतीजी को तंग करने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने दंपती पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

डेरा जस्सी हरनौली निवासी सपन सरकार ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता की भतीजी पास के एक गांव में किराए के मकान में रहती है। उसके पड़ोस में शेर सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। शेर सिंह उसकी भतीजी को परेशान करता था। भतीजी ने यह बात उसकी पत्नी सुनीता को बताई थी। सुनीता ने इस में बारे शेर सिंह की पत्नी को बताया। इसके बाद उन दोनों में झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन

आरोपी शेर सिंह तभी से उन दोनों से रंजिश रखे हुए था। सपन ने बताया कि नौ मई को भतीजी का फोन आया कि शेर सिंह उसे परेशान कर रहा है। जब वह तथा उसकी पत्नी सुनीता भतीजी के घर पहुंचे तो आरोपी शेर सिंह भी वहां आ गया। आरोपी ने हाथ में चाकू पकड़े। आरोपी ने आते ही उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी शेर सिंह के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed