फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Couple accused of being attacked with rods and sticks

Yamuna Nagar News: दंपती पर रॉड और डंडों से हमला करने का आरोप

Tue, 21 Jul 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 21 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Couple accused of being attacked with rods and sticks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र के गांव जैधर में पुरानी रंजिश में आरोपियों ने घर में घुसकर दंपती पर रॉड और डंडों से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों बाहर निकले तो हमलावरों ने गली में भी उनका पीछा कर पीटा। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव जैधर निवासी राजू खान ने शिकायत में बताया कि गांव के सद्दाम और उसके परिवार के साथ लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि शनिवार रात सद्दाम, परवेज, कुर्बान, सनव्वर उर्फ सोनू, समीर और उनके साथ आए अन्य लोग लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर उसके घर पहुंचे। पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, फिर आरोपियों ने जबरन घर में प्रवेश कर उनके और उनकी पत्नी आलसिफा पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि वह और उसकी पत्नी किसी तरह बाहर निकले। हमलावरों ने गली में घेरकर फिर पीटा।। इस दौरान एक आरोपी ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया, जबकि अन्य ने डंडों से हमला किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। जाते समय दोनों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि छछरौली थाना पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सद्दाम, परवेज, कुर्बान, सनव्वर उर्फ सोनू, समीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जांच शुरु कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed