फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Counting money, two youths absconded with 12 thousand from the elderly

पैसे गिनते गिनते दो युवक बुजुर्ग से 12 हजार लेकर हुए फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Counting money, two youths absconded with 12 thousand from the elderly
यमुनानगर। पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकलवा कर गिन रहे बुजुर्ग से धोखाधड़ी कर दो युवक 12 हजार लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आईटीआई स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एक बुजुर्ग ने 25000 निकलवाए। पैसे निकलवाने के बाद बुजुर्ग उन पैसों को वही गिनने बैठ गया। इतनी ही देर में दो युवक वहां आए। इन युवकों ने बुजुर्ग से कहा कि यह प्लास्टिक के नोट है। इस पर बुजुर्ग ने कहा कि आप ही पैसे गिन दो। पैसे गिनते गिनते यह युवक बुजुर्ग के 12 हजार लेकर गायब हो गए। बाद में बुजुर्ग ने बैंक को इस बारे में जानकारी दी। बैंक ने पुलिस को बताया। गांधीनगर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक का मौका मुआयना किया गया है। बुजुर्ग नहीं मिला, यदि शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed